रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट।
बाड़मेर। बालोतरा जिले की बायतु पुलिस ने आदर्श संहिता के उल्लघंन करने वाले और सोशल मीडिया पर फेक न्यूज प्रसारित करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने चुनावी सभा के टेंट में असमाजिक तत्वों की ओर तोड़फोड़ करने की फेक न्यूज चलाई थी। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। दरअसल, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी गई हुई है। इसको लेकर पुलिस व प्रशासन लगातार सोशल मीडिया, न्यूज, व फिल्ड में निगरानी रख रही है। पुलिस के अनुसार 2 मार्च 2023 को सोशल मीडिया पर शिव हल्का क्षेत्र में चुनावी सभा के टेंट में असमाजिक तत्वों की ओर से तोड़फोड़ करने की फेक न्यूज सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई थी। इसको पुलिस की तकनीकी टीम ने ट्रेस करने पर बायतु थाने के हेमजी का तला गांव निवासी मुकेश बांगड़वा पुत्र खेमाराम की ओर से फेक न्यूज प्रसारित की गई। पुलिस ने आचार संहिता का उल्लघंन पाए जाने और न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने का कृत्य पाया गया। बायतु थानाधिकारी भंवरलाल विश्नोई के मुताबिक मुकेश पुत्र खेमाराम निवासी जसदेर हेमजी का तला पुलिस थाना बायतु को आचार संहिता का उल्लघंन करने पर गिरफ्तार किया गया हे। कार्रवाई में कांस्टेबल देवाराम, मांगीलाल, ड्राइवर श्यामलाल शामिल रहे।
















