सिलेंडर में लगी थी आग, वीडियो बनाते समय फटा सिलेंडर, युवक के उड़े चिथड़े।

रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट। यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां उत्तरीपुरा-नदिहा रोड पर मीट की दुकान में सिलेंडर में लगी आग का वीडियो बनाते समय सिलेंडर फटने से एक युवक के चिथड़े उड़ गए। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दोनों दुकानों के पास खड़ीं तीन बाइकें भी जलकर राख हो गईं। सिलेंडर फटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र का है। उत्तरीपुरा-नदीहा रोड पर जीतू और राहुल की टट्टर नुमा पास-पास दो दुकानें हैं। इसमें वह मीट, अंडा, कोल्ड्रिंक बेचते हैं। एसआई सत्यवीर के मुताबिक, शनिवार शाम को जीतू की दुकान में रखे छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते-देखते आग ने दूसरी दुकान को भी चपेट में लिया। राहुल की दुकान में भी रखे गैस सिलेंडर में आग गई। 50 मीटर दूर से अमन, निखिल और छोटेलाल अग्निकांड का वीडियो बना रहे थे। तभी सिलेंडर धमाके साथ फट गए। इससे सिलेंडर के टुकड़े छिटककर तीनों युवकों के पर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।