रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी कस्बे में अंबेडकर युवा संगठन बस्सी के द्वारा 133 वी अंबेडकर जयंती पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया अंबेडकर युवा संगठन अध्यक्ष रामावतार तोनगरिया, उपाध्यक्ष राहुल सिंघाडीया, के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया, इस कार्यक्रम में बस्सी क्षेत्र विधायक लक्ष्मण मीणा व रैगर समाज अध्यक्ष कैलाश खोलिया ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया , यह शोभायात्रा बिदाजी मंदिर से रवाना हुई जो की कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई रेगर समाज धर्मशाला पर पहुंची। इस शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन भी मौजूद था। जगह-जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस कार्यक्रम में गणमान्य लोग ,हरिश्चंद्र सिंघाडीया, चिरंजीलाल तोनगरिया, संस्थापक जोगेंद्र खोलिया, दीपक जाजोरिया, बाबूलाल सिंघाडीया , संजय जलथूरिया, भोरीलाल खोलिया, मनोहर खोलिया तथा समस्त ग्रामवासियों ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगाकर अपनी अहम भूमिका निभाई।
















