मतदाता जागरूकता हेतु सिंहपुर में हुआ “मतदान की मेहंदी” कार्यक्रम का आयोजन।

संपादक कालूराम कुमावत।

कपासन। लोकसभा आम चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला और उपखंड प्रशासन द्वारा सिंहपुर में मतदान की मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक महेंद्र मेहता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में मतदान के महत्व एवं स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था के के लिए मतदान की आवश्यकता के बारे में बताते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। साथ ही गत चुनाव में मतदान नहीं करने वाले मतदाताओं से संकल्प पत्र भरवाया गया। विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में 10-10 महिलाओं के समूह में मतदान के मंगल गीत गाते हुए मेहंदी से मतदान की दिनांक दर्शाते हुए स्लोगन लिखे गए। इसके साथ ही सभी पंचायतों में भी मतदान की मेहंदी प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया और आमजन को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचंद्र गर्ग ने मतदान के प्रेरक संगीतों के साथ मंच संचालन किया। शांतिलाल बारेठ ने भी मतदान प्रेरक गीतों से प्रस्तुति दी। सिंहपुर ग्राम विकास अधिकारी पारसराम विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामीण मतदाताओं के साथ ही सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजिविका सदस्यों के साथ ही पंचायत स्तरीय सभी कार्मिकों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन विनोद ढाका और रोहित सैनी ने किया। इस दौरान रेखा चौधरी, सहायक विकास अधिकारी लोकेश चंडालिया, बंशीलाल खटीक, मांगीलाल गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण मेनारिया, पुष्कर राम योगी, राहुल आचार्य, योगेंद्र उपाध्याय, बाबूलाल, पारस टेलर, ललित सिंह राव, प्रधानाचार्य आनंद दीक्षित, प्रधानाचार्या यशोदा, अनीता विजयवर्गीय, अध्यापिका सुप्रिया, राजेंद्र व्यास आदि उपस्थित रहे।