धीरेरा स्टेशन बूथ संख्या 144 के मतदाता ने लोकसभा चुनाव का किया बहिष्कार।

संपादक कालूराम कुमावत।

लूनकरणसर धीरेरा स्टेशन बूथ संख्या 144 के मतदाता ने लोकसभा चुनाव का किया बहिष्कार किया गया।  यंहा कुल वोट लगभग 700 के करीब थे जिसमे से मात्र 34 वोट ही पड़े। ग्राम वासियों ने मतदान का बहिष्कार किया था यंहा पर ट्रेन ठहराव का मुद्दा था ट्रेन ठहराव का मुद्दा गांव वासियो का मुद्दा वाजिब था. इसके अलावा यंहा के भाजपा मण्डल अध्यक्ष गंगाराम मेघवाल एवं देहात उपाध्यक्ष हनुमान मल बैद के प्रति लोगों की नाराजगी थी… पार्टी के महत्वपूर्णदायित्व पर होने के बाद भी इन भाजपा पदाधिकारीयों ने यंहा के स्थानीय मुद्दों को नहीं उठाया और ना ही अन्य महत्पूर्ण योजनाओं का लाभ यंहा के स्थानीय लोगों को दिलाया.. भाजपा के मण्डल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष केवल अपना राजनैतिक हित साधने में लगे रहे… स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भाजपा के  मुख्य पदाधिकारीयों से भी की लेकिन इस और ध्यान नहीं दिया गया.. लोकसभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को पूर्व में चेताया भी था.. लेकिन इस और ध्यान नहीं दिया गया… स्थानीय लोगों का कहना है की भाजपा मण्डल अध्यक्ष, भाजपा महिला मण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा देहात उपाध्यक्ष भी धीरेरा स्टेशन से हैं फिर भी इन नेताओं द्वारा यंहा की स्थानीय समस्याओ को निराकरण नहीं करवाया.. इसी कारण यंहा के लोगो ने मतदान का बहिष्कार किया.. कुल 700 वोट में से केवल 34 लोगों का ही इस बूथ मतदान हुआ।