संवादाता शोभा लाल जाट।
भूपालसागर, 21 अप्रेल। सभी को साथ लेकर चलने वाला संगठन भारतीय पत्रकार संघ, पत्रकार कि कोई मांग नहीं होती उसका हक होता है जो उसे लेना चाहिए यह विचार श्री करेड़ा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ सभाभवन में आयोजित चित्तौड़गढ़ जिला ईकाई के क्षेत्रिय स्नेह मिलन समारोह में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष विवेक पारासर ने व्यक्त किये। इस दौरान प्रदेश सचीव शोभालाल जाट, राजस्थान पत्रकार संघ जार नगर अध्यक्ष अरविद गर्ग, भूपालसागर प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत, उपप्रधान प्रतिनिधी देशराज गुर्जर, भूपालसागर थानाधिकारी तुलसीराम आचार्य, भूपालसागर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारीया, आकोला मण्डल अध्यक्ष भीम सिंह ताणा, उपाध्यक्ष उदय लाल छीपा, आकोला महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षा शोभा जाट, आकोला नगर पालीका वाइस चेयरमेन भैरू भानिया खेड़ी, भूपालसागर सरपंच प्यारचन्द भील, कांकरवा सरपंच प्रतिनिधी एवं जिला मंत्री कर्नल सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुरेशचन्द्र गाडरी, जिला परिषद सदस्य शम्भु लाल गाडरी आकोला मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष राजमल आचार्य, मण्डल महामंत्री अशोक चपलोत, युवा मोर्चा महामंत्री रोनक सोनी, देवेन्द्र सुखवाल, प्रेम यादव आदि कई जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे। पारासार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय पत्रकार संघ सभी संगठनों को साथ लेकर चलता है पुरे देश में करीबन 80 हजार सदस्य इस संघ के है। यह संघ सभी को स्वतंत्र रूप से अन्य संगठन से जुडने कि स्वतंतत्रा प्रदान करता है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष विवेक पारासर ने कहा कि पत्रकार कि कोई मांग नहीं होती है उसका हक होता है जो कि उसे उसकी कलम दिलाती है। स्वतंत्र एवं निःष्पक्ष पत्रकार किसी पर निर्भर नहीं होता है। ग्रामीण पत्रकारों के हक के लिए जो प्रदेश सचीव ने जाट ने जानकारी दी इस आवाज को उपस्थित जनप्रतिनिधी आगे पहंचाये तथा पत्रकारों को अपना हक दिलायें। प्रदेश सचीव शोभालाल जाट ने ग्राूमीण क्षेत्र के पत्रकारों कि समस्या एवं हक के लिए मंचासीन जनप्रतिनिधीयों को अवगत कराते हुए कहा कि हमारे कई एसे साथ है जो कि ग्रामीण क्षेत्र में होते हुए अधिसुचीत नहीं है जिनको समाचार पत्रों एवं चेनलों द्वारा कोई मानदेय नहीं दिया जाता एसे पत्रकारों को पंचायति राज विभाग में पत्रकरों के लिए निःशुल्क भुखण्ड आवंटित कराने के आदेश जारी किये जाय, खाद्य सुरक्षा एवं प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया जाय, रोडवेज, ट्रेन एवं प्राईवेट यात्रा में निःशुल्क यात्रा के लिए सरकार द्वारा पास जारी किया जाय, टोल टेक्स के लिए निःशुल्क फास्टेक कि सुविधा, सरकार द्वारा जारी पत्रकार सुरक्षा कानुन को जमीनी स्तर पर लागु किया जाय, अधिस्वीकृत पत्रकार कि मान्यता के नियमावली में शिथिलता प्रदान कि जाय, वरीद्वठ पत्रकारों के लिए पत्रकार पेंशन सुविधा का लाभ दिया जाय। आकोला मण्डल अध्यक्ष भीमसिंह झाला एवं भूपालसागर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारीया ने पत्रकरों के हक के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को लिखने एवं जल्द ही लागु कराने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार को किसी भी जनप्रतिनिधी, प्रशासनीक अधिकारी, कर्मचारी से डरने कि आवयकता नहीं उन्हे सिर्फ सच्चाई को उजागर करनी है। पत्रकार देश का चतुर्थ स्तम्भ है स्वतंत्र एवं निःष्पक्षता ही उसका मुल उद्धेश्य एवं कर्तव्य है। पत्रकार कि ताकत उसकी कलम में होती है जो कि तख्त से ताज बदलने का अधिकार रखती है। क्षेत्रिय स्नेह मिलन समारोह का संचालन शारीरिक शिक्षक तिलकेश आचार्य ने किया। समारेाह का शुभारम्भ मां शारदे को दीपप्रज्जवलन करके किया गया वहीं मां गायत्री गुरूकुलम कि छात्राओं एवं संचालक सुरेखा राघव द्वारा मंत्रोचार कर किया गया। छात्राओं द्वारा विभीन्न प्रकासर कि प्रस्तुतियां भी दी गई जिससे समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधीयों ने तालियां बजाकर उनकी होंसलाब्जायी कि। समारोह में सभी अतिथियों एवं पत्रकारों को उपरना एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसी दौरान अतिथियों द्वारा नियुक्त भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव शोभालाल जाट एवम जिलाध्यक्ष शंकर लाल जाट का भी सभी अतिथियों एवं पत्रकारों ने उपरना एवं साफा पहनाकर स्वागत किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य कि मंगलकामना करते हुए पत्रकारों के हितों के लिए उनके हक कि बात को आगे पहुंचाकर उन्हे उनका हक दिलाने का आह्वान किया। समारोह के अन्त में सभी अतिथियों एवं पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया। समारोह के अन्त में जिलाध्यक्ष जाट ने समारोह में आये हुए अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा जो उन पर विश्वास जताया उस पर खरा उतरने का पुरा प्रयास करने कि बात कही। समारोह में चित्तौडगढ, राजसमन्द, नाथद्वारा एवं उदयपुर जिले से कई पत्रकार उपस्थित हुए जिनमें राजेश गर्ग, सुरेश चन्द्र , औमप्रकाश वैष्णव दरीबा, प्रहलाद गोठवाल रेलमगरा, उदयपुर से पंकज गर्ग, नारायण सिंह राजावत, कैलाश दाधिच, शोभा लाल जाट मुंगाना , अर्जुन लौहार, शेख सिराजुद्वीन, दीपक दाधिच बबराना, प्रियंका यादव , मुकेश सालवी, नारायण जाट, हर्षित राजसमन्द, दरियाद नाथद्वारा, कालु कुमावत, धर्मवीर सिंह राणावत सहित कई पत्रकार मोजुद रहे।
















