अय्याशी भरी जिंदगी, नीमच के युवाओं को सट्टेबाजी की तरफ कर रही आकर्षित, बचाना जरूरी।

संपादक कालूराम कुमावत।

नीमच में क्रिकेट का सट्टाबाजार इतना बड़ा और इतनी मोटी रकम का है कि जानकर हैरानी हो सकती है । वर्तमान जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में लगातार सटोरियो के खिलाफ कार्रवाई हो रही है लेकिन इतनी कोशिशों के बाद भी वास्तविक दिग्गज सट्टेबाज अब तक गिरफ्त से दूर हैं । कई फिलहाल नीमच छोड़कर अन्य शहरों में छुट्टियां मना रहे हैं और कई वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलो पर ईश्वर भक्ति में जुटे हैं । नीमच जिले का सट्टा बाजार करीब 12 से 15 करोड़ रु मासिक है जो IPL या दूसरे क्रिकेट के सीजन में कई गुना बढ़ जाता है और ये लगातार तेजी से बढ़ रहा है । यू तो मुख्य रुप से नीमच में 21 बड़े सटोरिए है जिन्हें करोड़पति सट्टा व्यापारी कह सकते हैं । इन सट्टेबाजो के एक से बढ़कर एक लग्जरी फार्म हाउस है जहां पर बहुत ही अय्याशी भरी जिंदगी जी जाती है । इनमें से अधिकांश सट्टेबाज महंगी शराब, एमडी और जिस्म के शौकीन है इनकी शराब की बोतल 2000 रु से शुरू होती है, एमडी जैसे नशे पर एक बार में 4 से 5 हजार का खर्च होता है यही नहीं जिस्मफरोशी के लिए एस्कॉर्ट लेवल की सेवाएं लेते हैं जिसमें दो से तीन सट्टेबाजों के बीच 15 से 25 हजार रात सर्विस चार्ज में जिस्म फरोशी करने वाली एस्कॉर्ट उदयपुर अजमेर या जयपुर से आसपास के शहरों की लग्जरी होटलो में बुलाई जाती है। कभी किसी मैच पर बड़ा दाव लग गया और बड़ी कमाई हो गई तो यह केवल खुद पर नहीं बल्कि अपनी पूरी मंडली के लिए शानदार जानदार पार्टी रखते हैं । शायद कम ही लोगों को पता है की छोटे स्तर पर किए जाने वाला यह सट्टेबाजी का व्यापार का पैसा अरबों रुपए के रूप में अधिकतर अंडरवर्ल्ड में माफियाओ की गतिविधियों को संचालित करने में काम आता है । बहुत हद तक सट्टेबाजी में लगने वाला धन आपराधिक जगत की तमाम गतिविधियों का हिस्सा भी बनता है, भारत जैसे देश में भी खेलों की सट्टेबाजी पर लगने वाले धन से सबसे ज्यादा फायदे में अंडरवर्ल्ड और माफिया रहते हैं। भारत में क्रिकेट में सट्टेबाजी का धंधा हर मैच पर करीब 200 करोड़ रुपए का है । हालांकि अघोषित तौर पर ये आंकड़ा हर मैच में 700 करोड़ रुपए का बताया जाता है । यह कारोबार इतने सुव्यवस्थित तरीके से फैला है कि सोचा भी नहीं जा सकता। सट्टेबाजी से जुड़े लोग पंटर और बुकी नाम से अच्छी तरह परिचित होंगे, लेकिन इससे इतर लोगों को इन नामों के बारे में नहीं जानते होंगे, दरअसल सट्टेबाजी में पैसे लगाने वाले शख्स को पंटर कहा जाता है, वहीं पैसे का हिसाब-किताब रखने वाले को बुकी कहा जाता है, जब किसी पंसदीदा टीम पर पैसा लगाया जाता है तो उसे लगाई और जब दूसरी टीम में पैसा लगाया जाता है तो उसे खाईवाली कहा जाता है ।सट्टेबाजी की दुनिया में डिब्बा शब्द काफी महत्वपूर्ण है, यह वो शख्स होता है जो मुख्य सटोरिया के लिए काम करता है, सट्टे के दौरान सटोरिया अलग-अलग भाषा में बातचीत करते हैं, ताकि फोन कॉल को ट्रैस करने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बचा जा सके, सट्टा हर ओवर, 05, 10 ओवर, 20 ओवर, मैच के परिणाम, रन और विकेट पर लगता है ।इतने लग्जरी और इतने गैर कानूनी व्यापार होने के बावजूद भारत में उनके लिए कोई सख्त कानून नहीं सट्टा एक्ट अधिनियम इतना कमजोर कानून है की यह आसानी से कानूनी चुंगल से बच निकलते हैं । पर जरूरी है कि नीमच वासी इन सट्टेबाजों से नीमच को बचाए, नीमच में एक सामाजिक आंदोलन की आवश्यकता है जो नीमच के युवाओं को सट्टेबाजी के दलदल में जाने से बचा सके ।