संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा।
बेगू विधायक धाकड़ पहुचे कथा श्रवण करने
छोटीसादड़ी।उपखण्ड़ क्षेत्र के बड़ीसादड़ी मार्ग पर स्थित राजपुरा गांव में श्री राम जानकी वाटिका में श्री राम जानकी दल व धाकड़ समाज एंव समस्त ग्रामवासियों के द्वारा 9 दिवसीय आयोजित श्रीराम कथा में कथा वाचक पंडित माणकचंद जी मेनारिया ने रावण वध और राम को राज्याभिषेक की कथा सुनाई। राम के अयोध्या वापस लौटने पर अयोध्यावासियों की खुशी का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
कथा वाचक ने कहा कि कुंभकर्ण के वध की खबर सुनने के बाद लंकापति रावण परेशान हो जाता है। उसने अहिरावण को युद्ध के लिए भेजा। विभीषण का वेश धारण कर अहिरावण राम-लक्ष्मण का हरण कर पाताल लोक ले जाता है। इसके बाद हनुमानजी अहिरावण का वध कर प्रभु राम और लक्ष्मण को वापस लाते हैं। जैसे ही रावण को अहिरावण के वध की खबर मिलती है, वह स्वयं युद्धभूमि में जाता है। राम-रावण के बीच भयंकर युद्ध होता है। रावण का सिर बार-बार कटने पर उग आता है। इससे वानर सेना ही नहीं, राम की सेना भी चिंतित हो जाती है। विभीषण के बताने पर श्रीराम रावण की नाभि में बाण चलाते हैं। अंत में प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर दिया। लंका में विभीषण का राज्याभिषेक करने के बाद प्रभु राम सीता और लक्ष्मण संग अयोध्या आ जाते हैं। राम के अयोध्या लौटने पर पूरे राज्य में दीपावली मनाई जाती है। इसके साथ ही श्रीराम कथा के समापन के साथ हवन यज्ञ और महाप्रसाद का आयोजन हुआ। आयोजित यज्ञ में 21 दम्पति ने वेदिकमंत्रोचार के साथ आहुतियां दी। वही कथा के अंतिम दिन कथा श्रवण करने बेगू विधायक सुरेश धाकड़ भी राजपुरा गांव पहुंचकर कथा श्रवण की।श्री राम कथा श्रवण करने आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े ।वही कथावाचक ने कहा कि राम कथा कलयुग में सभी पापों को हरने वाली है। उन्होंने कहा कि राम कथा के श्रवण मात्र से व्यक्ति भवसागर को पार कर जाता है। श्रीराम जानकी दल के सदस्य सीताराम धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया की संगीतमय भजनों के साथ कथा का विश्राम हुआ।
















