नाले में गिरा गोवंश, लोगों का फूटा गुस्सा:रास्ता कर दिया जाम; जेसीबी की मदद से बाहर निकाला।

संपादक कालूराम कुमावत।

चित्तौड़गढ़ शहर के बूंदी रोड़ पर एक खुले नाले में गोवंश के गिरने से लोग अक्रोशित हो गए। लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। गोवंश को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाया। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कई बार यहां गोवंश अंदर गिर चुके है। बच्चें भी आसपास खेलते है तो बड़ा हादसा हो सकता है। बूंदी बाईपास रोड पर नाडोलिया बस्ती के पास मंगलवार सुबह एक खुले नाले में गोवंश गिर गया। जिसे निकालने के लिए लोगों ने काफी कोशिशें की। लेकिन गाय को बाहर नहीं निकाल पाए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और जेसीबी मंगवाई। जेसीबी की मदद से गाय को बाहर निकाला गया। इधर बस्ती वासियों ने गुस्से में आकर रोड जाम कर दिया। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने काफी समझाया का जाम खुलवाया। वहीं गुस्साएं लोगों ने बताया कि आए दिन इस नाले में गोवंश गिरते रहते हैं, जिनको बस्ती वासियों द्वारा ही निकल जाता है। लोगों ने बताया कि नगर परिषद को कई बार इस नाले को ढकने के लिए लिखा गया है, लेकिन नगर परिषद इस और ध्यान नहीं देता। लोगों का कहना है कि पास में बस्ती है और कई छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस तरह अगर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अपनी समस्याओं को लेकर बस्ती वासियों ने यह जाम लगाया था।