दिन दहाड़े हुई चोरी लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए चोर।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बांसखोह कस्बा स्थित बडा कुआ की ढाणी श्याम नगर कालोनी में दिन दहाड़े हुई चोरी जबकि घर वाले बाजार कोई सामान लेने गए थे वापस घर पर आकर देखे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला यह घटना करीब 1 बजे के आसपास की ह गणपत पुत्र श्री शंकरलाल जांगिड़ के घर पर हुई घटना मौके पर पहुंची पुलिस बस्सी एसीपी बांसखोह चौकी इंचार्ज मातादीन मीणा व समस्त स्टाफ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी इस दौरान चोरी हुआ सोने का मंगलसूत्र, सोने काटीका , सोने कीनथ , सोने कीअंगूठी, चांदी 250 ग्राम व चांदी की पाइजेब 5 जोड़ी , चांदी का 200 ग्राम के सिक्का, लक्ष्मी जी की तस्वीर चांदी की, अन्य करीब 30 हजार रुपए व फ्रिज अलमारी भी टूटे हुए मिले और भी कई समान चुरा ले गए ग्रामीणों का कहना है कि दिन दहाड़े ही लूट चोरी की घटनाएं हो रही है जबकि आसपास करीब 25 मकान बने हुए हैं फिर भी चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है इस दौरान ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश व्याप्त है।