रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी- क्षेत्र के तुंगा थाना क्षेत्र के टेकचंदपुरा गांव में ग्राम पंचायत प्रशासन ने 40 वर्ष पुराना अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया। रास्ते पर कुछ लोगों ने कच्चे और पक्के निर्माण कर रखे थे। जिसके कारण बड़े वाहन गांव में नहीं जा रहे थे। ग्रामीण लंबे समय से रास्ते से अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान DCP कावेन्द्र सागर के निदेर्शन के अनुसार दो थानों का बस्सी, तुगां का जाप्ता मौके पर मौजूद रहा। बस्सी SDM मुकुट चौधरी ने बताया कि सरकारी भुमी पर अतिक्रमण कि कार्रवाई करने के लिए गुरुवार सुबह प्रशासन टेकचंदपुरा गांव पहुंचा। प्रशासन ने चार जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बता दें कि पिछले कई दिनों से लोगों की मांग थी
कि गांव में आम रास्ते में हो रहे मुख्य अतिक्रमण को हटाया जाए। जिसके लिए लोग कई बार तहसीलदार राजेश मीना, SDM, मुकृट चौधरी को भी बताया। जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता खुलने से उन्हें गांव में आने जाने में सुविधा मिलेगी। बड़े वाहन गांव में आसानी से आ जा सकेंगे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तूंगा तहसीलदार राजेश मीना, तूंगा थाना प्रभारी महेश कुमार , बस्सी थाना प्रभारी राजीव कुमार यदुवंशी, व गिरदावर ,पटवारी के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
















