संपादक कालूराम कुमावत।
नगर के समीपस्य स्थित इसामपुर में पेड़ काटते समय युवक की मौत हो गई। तूफान सिंह (33) पिता भगवान सिंह के ऊपर पेड़ काटते समय पेड़ आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई परेसिंह ने आलोट थाने में आकर सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। इसामपुर बीट प्रभारी एसआई अशोक चौहान ने बताया कि मृतक के भाई परेसिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे मैं तूफान सिंह और लड़का कमल सिंह तीनों पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान कटा हुआ पेड़ तूफान के ऊपर आ गिरा। उसे इलाज के लिए उज्जैन लेकर जा रहे थे। जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। वापस आलोट सिविल हास्पिटल लाया गया। जहां मृतक का पीएम कराया और शव परिजन के सुपुर्द किया गया। इसामपुर बीट प्रभारी एसआई अशोक चौहान ने बताया कि इसामपुर निवासी तूफान सिंह अपने गांव में ही पेड़ काट रहा था। इसी दौरान पेड़ जमीन पर गिरा और उछलकर युवक के ऊपर गिर गया, जिससे उसे चोट लगी थी। इलाज के लिए परिजन उज्जैन ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।
















