संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। 
छोटीसादड़ी बुधवार को हड़मतियां कुंडाल गांव में क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी से राहत देने के लिए पक्षियों के पानी पीने हेतु परिंडे लगाए, परिंडे लगाकर उनमें पानी भरकर छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत ने कहा की क्षेत्र के भाजपा किसान नेता सोहनलाल आंजना द्वारा गर्मी के दिनों में गांव गांव पक्षियों के लिए चलाए जा रहे परिंडे लगाने का सेवा अभियान वास्तव में भाजपा के सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को धरातल पर साकार किया जा रहा है सभी को अपने-अपने गांव में पक्षियों को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए छायादार वृक्षों के नीचे परिंडे लगाकर प्रतिदिन उनमें पानी भरने की सेवा जरूर करनी चाहिए। इस दोरान गांव में कार्यरत नरेगा मजदूरों एवं आम जनता से भाजपा पदाधिकारियों एवं पंचायत समिति विकास अधिकारी द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और नरेगा श्रमिको से बातचीत की। परिंडे लगाते समय पूर्व प्रधान कृष्णावत के साथ पूर्वी मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर,पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रमेश गोपावत, छोटी सादड़ी मंडल अध्यक्ष रामचंद्र माली, बीडीओ भंवरलाल चारण,पूर्व मंडल अध्यक्ष मिट्ठू लाल जनवा,डालचंद जनवा, जिला परिषद सदस्य दलपत मीणा,अजीत दुग्गड़,वर्दी चंद धाकड़, बसेडा सरपंच पुरुषोत्तम मीणा, कारूण्डा सरपंच छगन सिंह मीणा,घनश्याम मेनारिया, सुरेश चंद्र गुजराती,विशाल राव मराठा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
















