संपादक कालूराम कुमावत।
नीमच के बघाना थाना क्षेत्र के हवाईपट्टी इलाके में गुरुवार देर रात 10 बजे बस में कंडक्टर ने सवारी को आगे बढ़ने को कहा तो उसने कंडक्टर पर धारदार हथियार से घायल कर दिया। घायल कंडक्टर को इलाज के लिए नीमच जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नागदा बस पर कंडक्टर का काम करने वाला रामसिंह सौंधिया अपनी ड्यूटी खत्म कर एक बस में सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान नीमच हवाई पट्टी के यहां एक यात्री बस में चढ़ा जिसे रामसिंह ने आगे बढ़ने की कहा तो इससे वह भड़क गया और शराब के नशे में उस यात्री ने धारदार हथियार से रामसिंह को हमलाकर घायल कर दिया। सूचना पर बघाना पुलिस पहुंची व घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपी लखमी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
















