फर्जी तरीके से ग्राम पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति, फर्जी तरीके से खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वा कर लाभ लेने व सरकारी राजकोष को नुकसान पहचाने पर कानूनी कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।

संपादक कालूराम कुमावत।

बीकानेर जिले के पंचायत समिति लुणकरनसर के ग्राम पंचायत बामनवाली के ग्राम उतमदेसर के ओम प्रकाश पुत्र श्री रतीराम ने पहले फर्जी तरीके से ग्राम पंचायत सहायक की बच्चो की संख्या 3 होने पर भी सरकारी विभाग को गुमराह करता रहा और फर्जी तरीके से तैयार करवाकर दस्तावेज लगाकर नौकरी पाई वर्तमान मे विधालय सहायक के पद पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे नौकरी कर रहा है और तो और फर्जी तरीके से खादय सुरक्षा मे नाम जुङवाकर लाभ उठाया जिसका मुकद्दमा पुलिस थाना लूणकरणसर मे दर्ज हुआ मुकद्दमा संख्या 0241जो दिनांक 09/10/2021 को दर्ज किया गया था लेकिन ओम प्रकाश इतना सातिर है की पुलिस को भी गुमराह कर बच निकला लेकिन जब जांच उच्च स्तरीय अधिकारियो से करवाई गई तब ओमप्रकाश ने जिला रसद कार्यालय बीकानेर मे वसूली राशि ई चालान के जरिए सरकारी राज कोष मे जमा करवाई गई लेकिन ओमप्रकाश हर बार बच निकलता है इसलिए आज विजेंद्र सिंह उतमदेसर ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को जिला कलेक्टर के मार्फत प्रार्थना पत्र भेजा है