भारत भूटान समरसता अवार्ड 2024 से किसान नेता विष्णु पटेल सम्मानित।

उदयपुर। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15/06/2024 को जयपुर स्थित रोटरी सभागार में आयोजित सम्मेलन में उदयपुर के समाज सेवक के रूप में किसान नेता को सम्मानित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित सम्मेलन में राजस्थान की अनेक उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संयोजक महावीर प्रसाद ने की और मुख्य अतिथि विधायक श्री गोपाल शर्मा थे।