रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बांसखोह कस्बा स्थित जैन गार्डन में भाजपा पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया एवं जैन गार्डन में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर जयपुर जिला अध्यक्ष दक्षिण राजेश जी गुर्जर नए कार्यकर्ताओं से आवहान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने माता-पिता परिवारजन की यादगार में कम से कम एक वृक्ष जरुर लगवाए ऐसा हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सभी कार्यकर्ताओं को आग्रह है। इस अवसर पर जिला महामंत्री हरिमोहन शर्मा एडवोकेट मंडल अध्यक्ष मनोज मीणा पूर्व मंडल अध्यक्ष गैंदीलाल मीणा पूर्व जिला महामंत्री प्रकाशचंद्र जैन पूर्वी मंडल महामंत्री धर्म सिंह गुर्जर रमेश सोदावत,सहित सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
















