फर्जी IPS बनकर सगाई, उल्टा सैल्यूट किया तो पकड़ा गया:ऑनलाइन खरीदी वर्दी, पुलिस जवानों का सम्मान कर दिया; फेक न्यूज में बहादुरी के किस्से

संपादक कालूराम कुमावत

उदयपुर गांव और समाज में रौब दिखाने के लिए एक 24 साल का युवक फर्जी आईपीएस बन गया। गांव से लेकर समाज और पुलिस अधिकारियों के बीच खूब मान-सम्मान भी करवाया। इस बीच उसकी सगाई भी हो गई।

लेकिन, जब वह साले और समाज के पदाधिकारियों के साथ उदयपुर घूमने आया तो सर्किट हाउस के मैनेजर को शक हुआ और उसने पुलिस को बुलाया। यहां जैसे ही उसने उल्टे हाथ से सैल्यूट किया तो वह पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की और उसके फेसबुक पेज को खंगाला तो वे खुद दंग रह गए।

मामला बुधवार को उदयपुर शहर के हाथीपाेल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कोटपूतली के रहने वाले फर्जी आईपीएस सुनील सांखला के साथ इंद्राज सैनी, अमित चौहान और सत्यनारायण कनोलिया को गिरफ्तार किया।

आरोपी डेढ़ साल से गांव और समाज के लोगों को बेवकूफ बना रहा था। यहां तक की वह कई यू-ट्यूब चैनल को फर्जी इंटरव्यू भी दे चुका था।

पढ़िए ये रिपोर्ट

गांव में बताया 263वीं रैंक हासिल की और सीबीआई ऑफिसर बन गया

पुलिस पूछताछ में सुनील ने बताया कि मैंने गांव के