बाल-श्रम की रोकथाम के लिए अभियान। बाल श्रम रोकने के लिए एक माह तक चले अभियान के तहत 14 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त।

संपादक कालूराम कुमावत।
चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग भारत सरकार एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित उमंग -3 अभियान के तहत दिनांक 1 जून से 30 जून 2024 के बीच जिले में अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान बाल श्रम के दलदल से बच्चों को मुक्त कराया गया। जिले में कुल 14 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाने के साथ ही 07 एफआईआर किशोर न्याय अधिनियम और बाल श्रम अधिनियम के तहत जिले में दर्ज कराई गई।राजस्थान बाल आयोग राजस्थान सरकार के पूर्व सदस्य एवं अभियान संयोजक डॉक्टर शैलेंद्र पांडीया एवं गायत्री सेवा संस्थान के जिला समन्वयक अमित राव ने बताया कि राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानून गो के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण इकाई, चित्तौड़गढ़ मानव सरकारी विरोधी यूनिट, पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति, एक्सेस टू जस्टिस टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं गयात्री सेवा संस्थान चित्तौड़ टीम रूप में बाल श्रमिकों के चिन्हीकरण से रेस्क्यू तक की सफल कार्रवाई हुई साथ ही मुकदमे दर्ज होने से जिले में बाल श्रम नहीं करवाने का संदेश गया। जिन स्थानों पर बाल श्रमिक नहीं मिले उन नियोक्ताओं को अभियान के दौरान सम्मानित भी किया गया।