रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी क्षेत्र के राजाधोक टोल प्लाजा पर 3 तारीक को शाम करीब 8 बजकर 25 मिनट पर जयपुर से दोसा की तरफ जा रही गाड़ी नंबर RJ60CA9773 का ऑफलाइन से व ऑनलाइन से टोल बूथ पर बैठे कर्मचारी ने डबल टोल वसूला जबकि गाड़ी का पेमेंट ऑनलाइन भी काट लिया और टोल कर्मचारी ने गलती से RJ07CP9773 की 160 रुपए की पर्ची वाहन चालक को दे दिए वाहन चालक केदार चौधरी ने आगे जाकर देखा तो उसकी गाड़ी का चार्ज भी 80 रुपए काट लिए उसके बावजूद भी टोल कर्मचारी की लापरवाही से 160रुपए वाहन चालक को भुगतना पड़ा जबकि वाहन चालक ने टोल प्लाजा पर आकर अपनी बात रखी इस संबंध में राजाधोक टोल प्लाजा मैनेजर आशीष टांक का कहना है कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है जानकारी करके पैसे वापस रिफंड कर दिया जाएगा।
















