भैंसों की चोरी करते हुए पिकअप चालक सहित तीन जनों को किया गिरफतार।

रिपोर्टर सत्यनारायण शर्मा।

आ॑धी तहसील की ग्राम पंचायत सानकोटडा के गांव रासावाला निवासी सुरेंद्र कुमार गुर्जर पिता रामकिशोर गुर्जर की भैंसों को दिन के दो बजे जंगल में चर रही थी। जिसमें छोटूराम मीणा पुत्र रामू लाल मीणा सुसावत ना॑गल नटाटा तहसील जमवारामगढ़ व राजेंद्र मीणा पिकअप चालक रामदयाल रैगर पुत्र प्रभूदयाल रैगर आ॑धी को पिकअप में भैंसों सहित आ॑धी थाना अधिकारी जयप्रकाश मील ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राथी सुरेन्द्र कुमार गुर्जर पुत्र रामकिशोर गुर्जर निवासी रासावाला तहसील आ॑धी ने थाने में मामला दर्ज कराया है। भैंसों की चोरी करने वाले मुजरिमो से और वारदातें खुल सकती है आ॑धी थाना अधिकारी जयप्रकाश मील ने बताया कि एक मुजरिम कानोता थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं थाने में।