मानवता को शर्मसार करने वाली घटना।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

तुंगा के गढ़ क्षेत्र में गुरुवार को सुबह करीब लगभग 6:00 बजे लगभग ग्रामीण सीताराम जो की टहल रहे थे, तभी उनको झाड़ियों के पास एक बच्ची की आवाज सुनाई दी और तूंगा सीएचसी में सुचना दी और कहा की करीब एक महीने की बच्ची मिली है अज्ञात अवस्था में लावारिस अवस्था में जिसको कोई छोड़कर झाड़ियां में चला गया। मौके पर पुलिस और महिला आधिकारिता विभाग की टीम ने पहुंचकर बच्ची को अस्पताल में पहुंचाया। स्वास्थ्य परीक्षण में सही पाया जाने पर गांधीनगर शिशु ग्रह में बच्ची को पुलिस सहायता से भेजा गया है।