रिपोर्टर सुरेश नायक। 
निम्बाहेड़ा शनिवार को महाविद्यालय में नियमित विद्यार्थी के साथ हुई मारपीट के विरोध में आज युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार निंबाहेड़ा ने महाविद्यालय के गेट पर ताला लगा काली पट्टी बांध धरना प्रदर्शन किया एवं प्रशासन से अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत आंजना ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज के नियमित विद्यार्थी के साथ कुछ असामाजिक तत्व जिन पर पूर्व में ही संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं महाविद्यालय परिसर में ही लोहे के सरिया एवं पाइप से मारपीट की जिससे विद्यार्थी को गहरी चोटें लगी है। विद्यार्थी द्वारा कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी गई परंतु आज तक रिपोर्ट पर कार्रवाई न करते हुए एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई इसके विरोध में आज निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार द्वारा महाविद्यालय के गेट पर ताला लगा धरना प्रदर्शन किया गया एवं प्रशासन के सम्मुख तीन मांगे उठाई गई। हमारे धरने के फलस्वरुप निंबाहेड़ा कोतवाली थाना अधिकारी रामसुमेर मीणा जाप्ते सहित धरना स्तर पर पहुंचे और उपखंड अधिकारी विकास पंचोली से हमारी वार्ता करवाई। एसडीएम पंचोली एवं थानाधिकारी मीणा ने युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई की तीनों मांगे मानते हुए धरना प्रदर्शन खत्म करने का निवेदन किया एवं अपराधियों पर दो दिन में सख्त कार्रवाई करने की बात कही। कॉलेज में धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के सम्मुख तीन मांगे उठाई जिसमें उक्त पीड़ित विद्यार्थी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज करने, अपराधियों को 2 दिन में गिरफ्तार करने एवं महाविद्यालय में स्थाई रूप से दो पुलिस कांस्टेबल अथवा होमगार्ड के जवान तैनात करने की मांगे प्रमुख थी, साथ ही महाविद्यालय प्रशासन से अपराधियों के विरुद्ध अलग से प्रकरण दर्ज करवाने की मांग भी उठाई गई। उपखंड अधिकारी सहित थाना अधिकारी ने हमारे सभी मांगे मानी जिसके फलस्वरुप हमने धरना समाप्त किया, धरना समाप्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त मामले में सख्त कार्यवाही की जाए अन्यथा हम शुक्रवार के दिन जिला कलेक्ट्री पर जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
















