बाईपास उरई के पास मकान में विद्युत लाइन टकराने से उतरा करंट।

संपादक कालूराम कुमावत। जालौन। महालक्ष्मी रिसोर्ट उरई के ठीक सामने पूर्व की तरफ रोड क्रॉस करके एक मकान है जहां पर अशोक कुमार पुत्र महाराज सिंह का परिवार निवास करता है उनके मकान से सटे 11000 वोल्ट की बड़ी लाइन निकली है जहां पर तेज हवा और बारिश से पूरे मकान में करंट दौड़ जाता है जहां पर छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं और जो करंट दौडने के कारण रात-रात भर घर के बाहर और पड़ोसियों का सहारा लेते हैं अतः अशोक कुमार ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड उरई को प्रार्थना पत्र देकर आपबीती बताई कि मेरे मकान में विद्युत करंट से पूरे परिवार की जान जा सकती है पूरा परिवार डर-डर के मकान के अंदर जाता है और बारिश होने पर फिर घर के बाहर आ जाता है ज्यादा हवा चलने पर ढीले तार आपस में टकराते हैं और बहुत जोर का विद्युत टकराव होता है जिससे चिंगारी निकलती है और तारों के ढीले होने व मकान से सटे होने के कारण मकान में करंट दौड़ जाता है जिससे मेरा परिवार डर और सहमा हुआ है हमें डर है कि कहीं कोई बडी अनहोनी ना हो जाए ऐसे में हम लोग क्या करे अशोक कुमार ने प्रार्थना पत्र में मांग की है कि विद्युत पोल हमारे मकान से जो सेट हैं उन्हें वहां से हटाया जाए और हमारी विद्युत करंट से रक्षा की जाए अशोक कुमार ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग उरई व मुख्यमंत्री को भी प्रार्थना पत्र भेजा है कि मेरे परिवार की जान की रक्षा की जाए और विद्युत पोलो को वहां से हटवाया जाए