बस का अचानक पट्टा टूटने से खाई पलटी सवारिया बाल बाल बची बड़ा हादसा टला।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के धामस्या के पास जयपुर से धुला जाने वाली बस का अचानक पट्टा टूटने से खाई पलटी सवारिया बाल बाल बची मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस टोल प्रशासन की एंबुलेंस की सहायता से घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया इस मौके पर जटवाड़ा चौकी इंचार्ज मोहनलाल मीणा व समस्त स्टाफ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली इस दौरान टोल प्लाजा की क्रेन की सहायता से बस को हटवाया गया यह घटना धामस्या नदी के पास की है टोल प्लाजा की एम्बुलेंस गाड़ी के डॉक्टर लोकेश मीणा, हेल्पर फैलीराम गुर्जर, चालक जय नारायण मीणा के द्वारा घायल व्यक्तियों को बस्सी उपजिला अस्पताल पहुंचाया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।