रिपोर्टर सुरेश नायक।
निंबाहेड़ा नगर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़त से एक की मौत हो गई हैं! नगर में आज सवेरे करीबन 6:30 बजे शारदा पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने के लिए जा रहा था! तब सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद में वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया! जिसमें देवीलाल पुत्र मन्नालाल अहीर बनाकिया कला थाना कपासन का रहने वाला व्यक्ति घायल हो गया! घायल होने पर स्थानीय बंजारा बस्ती के लोगों ने उसे 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया! देवीलाल निंबाहेड़ा की स्थानी जेके फैक्ट्री में मजदूरी करता था वर्तमान में निंबाहेड़ा में जेके चौराहे पर किराए से रेह रहा था! मामला निंबाहेड़ा कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है फरार व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है!
















