रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ी सादड़ी में लगातार एक महीने से लेपर्ड की मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल था, लेकिन मंगलवार सुबह लेपर्ड पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग द्वारा मेडिकल करवाने के बाद लेपर्ड को जयसमंद सेंचुरी में छोड़ा जाएगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी अर्जुन कुमार द्वारा बताया गया कि देव डूंगरी के पास, डिप्टी ऑफिस के पास, उपखंड कार्यालय के पास नीमच रोड पर एक माह से लेपर्ड की मूवमेंट थी। इसके चलते शनिवार देर शाम को आंगनबाड़ी के पास वाली पहाड़ी पर पिंजरा लगाया गया। तीन दिन बाद मंगलवार सुबह पिंजरे में लेपर्ड कैद हुआ है। मंगलवार सुबह स्थानीय निवासी वकील हेमंत सिंह राठौड़, स्थानीय पार्षद राजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह द्वारा सूचना वन विभाग दी गई। इस पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अर्जुन कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। लेपर्ड को पिंजरे सहित वन विभाग की गाड़ी में शिफ्ट किया। इस दौरान मौके पर लेपर्ड को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बड़ी सादड़ी के इतिहास में पहली बार रिहायशी इलाके में पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ा गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा बताया गया कि लेपर्ड को पड़कर जयसमंद सेंचुरी में छोड़ा जाएगा। लेपर्ड द्वारा शुक्रवार को देव डूंगरी नीचे स्थित इमरान खान पठान के बकरे का शिकार किया गया था। वहीं शनिवार को इस इलाके में एक कुत्ते का भी शिकार कर चुका था। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी बड़ी सादड़ी अर्जुन कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी वन्य जीव चित्तौड़गढ़ डॉक्टर किरीट मीणा, पशुधन सहायक हंसराज गुर्जर, परसराम मीणा वनरक्षक, टेक्नीशियन होशियार सिंह, लोकेंद्र सिंह वनरक्षक, सूरज सिंह वनरक्षक टीम का रहा विशेष सहयोग।
















