रिपोर्टर रामसिंह मीणा। 
बड़ी सादड़ी उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बड़ीसादड़ी -उदयपुर रेलसेवा के संचालन के लिए किया गया शमत परिवर्तन रद्द कर दिया है ।बड़ीसादड़ी से लेकर उदयपुर तक के सैंकड़ो रेल यात्रियों व आमजनता की मांग पर सांसद एवं रेलवे की स्थायी समिति सदस्य सीपी जोशी ने ने उत्तर पश्चिम रेलवे मण्डल रेल प्रबंधक अजमेर को बड़ीसादड़ी से उदयपुर जाने वाली यात्री गाड़ी के पूर्व निर्धारित समय मे प्रस्तावित समय को आमजन के लिए असुविधाजनक होने का हवाला देकर बड़ीसादड़ी से सुबह के समय रवाना होने का समय पूर्व की तरह सुबह 5 बजकर 55 मिनिट ही रखने के निर्दर्श दिये । इस पर तत्काल प्रभाव से यह आदेश जारी किए ।रेलवे से जनसम्पर्क अधिकारी सशी किरण ने बताया कि गुरुवार 1 अगस्त से समय मे किया जाने वाला परिवर्तन निरस्त कर दिया है ।इसको लेकर भाजपा के विधानसभा संयोजक राकेश मेहता की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में सांसद जोशी से मिला और समस्या बताई इधर रेलवे संघर्ष समिति ओर आमजनता की ओर से प्रस्तुत किये गए ज्ञापन को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।उत्तर पष्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09612, बडी सादडी-उदयपुर रेलसेवा के दिनांक 01अगस्त 2024 से संचालन समय में आंशिक परिवर्तन को निरस्त किया किया गया है। यह रेलसेवा पूर्व निर्धारित समयानुसार ही संचालित होगी।इस पर रेलवे संघर्ष समिति सहित सैंकड़ो लोगों ने सांसद जोशी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।इससे बड़ीसादड़ी धरियावद लसाड़िया कानोड़ भींडर वल्लभनगर की जनता और विशेष तौर पर मजदूरी के लिए न्यूनतम किराए में उदयपुर आने जाने वाले लोगो के लिए लाभदायक रहेगा।
















