रिपोर्टर अशोक शर्मा। 
भूपालसागर। दिनांक 5 अगस्त सोमवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरी स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस । दीवार से टकराई, बड़ा हादसा होते टला। घटना भूपालसागर थानाक्षेत्र के धन्ना खेड़ा व देवडो़ का खेड़ा के बीच की। घटना में देवडो़ का खेड़ा निवासी 16 वर्षिय छात्रा रानी जाट को आई है चोटें। घायल छात्रा को भूपालसागर अस्पताल ले जाया गया।
जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। अन्य बच्चों को भी आई हल्की चोटें।
बताया गया की कपासन स्थित एक निजी स्कूल से बच्चों को छोड़ने जा रही थी बस । हालांकि एक छात्रा को चोटे आई है। बडा़ सवाल क्या स्कूल प्रशासन द्वारा समय समय पर वाहनों की चैकिंग की जाती है। अगर ऐसा होता तो आज यह हादसा नहीं होता। गनीमत रही की कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। वरना कौन लेता ऐसे हादसे की जिम्मेदारी।
















