भावलिया के पास बड़ा हादसा, बाइक सवार परिवार को कुचला, दंपति व एक बच्चे सहित पांच की मौत, एक मासूम की बची जान।

रिपोर्टर सुरेश नायक। 

चित्तौड़गढ़ जिले में निंबाहेड़ा फोरलेन पर मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक को कुचल दिया। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला आठ साल की मासुम शामिल है। एक मृतक की शिनाख्त सुरेश हरिजन निवासी केसर पूरा थाना शंभूपुरा के रूप में हुई है। वहीं बाकी के मृतक इसी के परिजन बताए जा रहे हैं। वहीं एक मासूम उछल कर दूर जा गिरी, न जिसकी जान बच गई। हादसे के गबाद निंबाहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची र है तथा घटना की जानकारी ली है। की अज्ञात भारी वाहन की तलाश शुरू में कर दी गई है। जानकारी में सामने – आया कि चित्तौड़गढ़-निंबाहेड़ा फोरलेन पर रात करीब 10 बजे यह हादसा हुआ है। निंबाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में आने वाली भावलिया गांव की पुलिया के पास अज्ञात भारी वाहन ने एक बाइक को कुचल दिया। इस बाइक पर सवार एक महिला एक आठ वर्षीय लड़की सहित पांच की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक मासूम उछल कर दूर जा गिरी, जिसकी जान बच गई लेकिन यह घायल हुई है। बाइक सवार एक ही परिवार के सदस्य बताए है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद निंबाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों से इस हादसे के बारे में जानकारी ली। ट्रेलर या कंटेनर जैसे किसी भारी वाहन के इस बाइक सवार परिवार को कुचलना की बात सामने आई है। इसके बाद प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी करवाई है। बताया गया है कि बाइक सवार दंपति निंबाहेड़ा की ओर जा रहे थे, तभी भावलिया पुलिया के पास ि यह हादसा हो गया। वहीं घायल बालिका को उपचार के लिए य निंबाहेड़ा चिकित्सालय पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी है। इस पर निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।