रिपोर्टर सत्यनारायण शर्मा।
जयपुर देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक जमवारामगढ़ गोपाल मीणा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपाल मीणा ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। रात्रि को अघोषित बिजली कटौती लोगों का जीना हराम कर रखा है दुसरी तरफ बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर जनता पर भार बढ़ा दिया है।
इस सरकार के तानाशाही राज को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी धरना प्रदर्शन कर सड़कों पर उतरेंगी कांग्रेस इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपाल मीणा आर आर तिवाड़ी आर सी चौधरी रोहित बोहरा रामसिंह पूर्व म॑त्री अनेक कांग्रेस के नेता व ग्रामीणों ने आज जयपुर जिला कलेक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।
















