रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। 
चित्तौड़गढ़, 07 अगस्त। रावतभाटा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में 09 साल से फरार वांछित फलौदी जिले के निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 47.500 किलोग्राम अवैध अफीम की जब्ती के मामले में वांछित होकर फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि नो वर्ष पूर्व बेगूं थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक जीप से 47.500 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में गिरफ्तार दोनो आरोपी जिस व्यक्ति को अफीम पहुंचाने जा रहे थे उस आरोपी फलौदी जिले के अंजनिया की ढाणी रंडियां बेरा थाना मथोड़ा निवासी 46 वर्षीय हिमताराम पुत्र रामकिशन बिश्रोई की तलाश व गिरफ्तारी हेतु एएसपी रावतभाटा भगवत सिह के निर्देशन मे बेगूं थाने के एएसआई प्यारेलाल व पुलिस जाप्ता कानि. विकास व बालकृष्ण द्वारा सुचना संकलन कर आरोपी हिमताराम पुत्र रामकिशन बिश्रोई को गिरफतार किया गया।
















