रामजीपुरा गांव में लगातार बारिश होने से ढहे कच्चे घर।

रिपोर्टर सत्यनारायण शर्मा।

कोलीवाड़ा ग्राम पंचायत के गांव रामजीपुरा में लगातार बारिश होने से दो तीन व्यक्तियों के कच्चे घर गिरने की सुचना दी ग्रामीण प्यार सिंह ब॑णजारा ने बताया कि हमारे गांव रामजीपुरा में सुबह से लगातार बारिश होने से विश्राम पुत्र रामचन्द्र ब॑णजारा व चरणसिंह पुत्र मु॑शी ब॑णजारा के कच्चे घर व पाटोल ढहने से बड़ा हादसा टला। दोनों परिवारों के घर ढहने से हुए बेघर गरीब परिवार से बताये गये है गांवों में फैरी देकर बर्तन बेचकर जीवन यापन करते थे। उस वक्त घर के बाहर होने के कारण टला बड़ा हादसा नहीं जनहानि हो सकती थी। अब इन गरीब परिवार का रहने के लिए कोई भी घर नहीं है एक कच्चे घर में अपना जीवन यापन करने वाले लोगों के अब रहने का संकट।