300 से ज्यादा एनकाउंटर करने वाले प्रशांत कुमार बने UP के नए कार्यवाहक DGP

संपादक कालूराम कुमावत

उत्तर प्रदेश में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार का कद बढ़ा दिया गया है। प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। वह अभी तक स्पेशल डीजी के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार कल रिटायर हुए हैं। बता दें कि इससे पहले प्रशांत कुमार को राष्ट्रपति के हाथों वीरता पुरस्कारों से सम्मानित करने का ऐलान हुआ था। प्रशांत कुमार 1990 बैच के IPS अफसर हैं और बिहार के रहने वाले हैं। वह अब तक 300 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं। यूपी में खूंखार संजीव जीवा, कग्गा, मुकीम काला, सुशील मूंछ, अनिल दुजाना, सुंदर भाटी, विक्की त्यागी, साबिर गैंग का आतंक था। आईपीएस प्रशांत ने टीम के साथ मिलकर इन गैंग के कई अपराधियों का सफाया किया। कार्यवाहक के तौर पर आईपीएस प्रशांत कुमार की नियुक्ति के बाद लगातार चौथी बार यूपी में कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति हुई है। डीजीपी पद के लिए आईपीएस प्रशांत कुमार के अलावा, डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा भी दावेदार थे।