राजीव गांधी युवा मित्रों ने बहाली को लेकर विधानसभा सभापति अर्जुन लाल जीनगर को दिया ज्ञापन।

संपादक कालूराम कुमावत

चित्तौड़गढ़ भदेसर ब्लाॅक अध्यक्ष इनुश मोहम्मद शेख ने बताया की विधायक अर्जुन लाल जीनगर को कपासन प्रवास के दौरान राजीव गांधी युवा मित्र कार्यक्रम को निरस्त करने पर कार्यक्रम को पुनः बहाल करने को लेकर ज्ञापन दिया गया। जिला अध्यक्ष बालकिशन एरवाल ने विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक अर्जुन लाल जीनगर को ज्ञापन के माध्यम से बताया राजीव गांधी युवा मित्र कार्यक्रम को निरस्त करने से 5000 युवा मित्रों के साथ-साथ 5000 परिवार भी बेरोजगार हो गये। राजीव गांधी युवा मित्रों के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा,सुरक्षा बीमा योजना, जन-धन खाता ,विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी सहयोग किया गया। विधानसभा सभापति ने आश्वासन दिया कि इस पर पुनःविचार किया जायेगा।इस अवसर पर कुश ओड,पियुष खाब्या, रघुराज चाष्टा, बालकिशन, तबस्सुम शाहीना, गजेन्द्र गर्ग आदी एवं जिले के राजीव गांधी युवा मित्र मौजूद थे।