राजस्थान भील समाज विकास समिति के सानिध्य में राजस्थान में ST वर्गीकरण के संबंध में जिला कलेक्टर  द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय जन जाति आयोग दिल्ली, मुख्यमंत्री,के नाम सोपा ज्ञापन। 

संपादक कालूराम कुमावत।

चितौड़गढ़ – दिनांक 28/08/2024 बुधवार को राजस्थान समग्र भील वर्ग आरक्षण मंच जिला शाखा चितौड़गढ़ के बेनर तले राजस्थान भील समाज विकास समिति के सानिध्य में राजस्थान में ST वर्गीकरण के संबंध में जिला कलेक्टर महोदय द्वारा महामहिम राष्ट्रपति,राज्यपाल, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय जन जाति आयोग दिल्ली, मुख्यमंत्री,के नाम दोपहर 2 बजें ज्ञापन सौंपा गया! समाज के युवा जिलाध्यक्ष देवी लाल भील अडाना ने बताया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 7 न्यायाधीश की सवेधानिक बेंच ने दिनांक 01/08/2024 को SC /ST में आरक्षण से वंचित जातियों को आरक्षण का लाभ देने कै लिए भारत सरकार व राज्य सरकारों को कोटे में से कोटा तय करने के निर्देश दिए! इस निर्णय का हम सभी समाज वाले सम्मान करते हैं व समर्थन करते हुए! ST आरक्षण में वंचित समाज भील, गरासिया,सहरिया सभी ने निवेदन किया कि राजस्थान में हमारी जनसंख्या के आधार पर ST के आरक्षण में हमारा कोटा अलग से तय कर दिया ताकि हम दबे कुचले गरीब लोग आरक्षण का लाभ लेकर सरकारी में आ सके और अपना जीवन स्तर सुधार कर देश की मुख्य धारा में सम्मिलित हों सके ! इससे पूर्व शिव मंदिर प्रांगण सहनवा में सभी वक्ताओं ने समाज में शिक्षा को अधिक से अधिक बढ़ावा देने, समाज में फैली कुरितियां पर अंकुश लगाने पर जोर दिया! इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार रतनलाल भील पहुंना, प्रदेश संगठन मंत्री गोरी शंकर कशमोर, प्रदेश सदस्य एवं जिला महासचिव श्याम लाल भील, जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल भील, युवा जिलाध्यक्ष देवी लाल भील अडाना, जिला अध्यक्ष शंभू लाल भील सेगवा, जिला उपाध्यक्ष माधव लाल उसरोल,नारु लाल रामाखेड़ा, चंदा लाल, हर लाल रोलिया, मांगी लाल कुरेठा, पुर्व युवा जिलाध्यक्ष चंपा लाल पहुना,जिला संगठन मंत्री बाबूलाल सेजकरिया,PTI भैरु लाल भील सिंहपुर, अध्यापक लादु लाल पारसोली, जिला युवा उपाध्यक्ष विनोद पारलिया, युवा महामंत्री पुष्कर भावलिया, कपासन तहसील अध्यक्ष गेहरीलाल भील, भदेसर तहसील अध्यक्ष संपत लाल भील, भोपाल सागर तहसील अध्यक्ष पप्पू लाल भील, राशमी तहसील अध्यक्ष बाबूलाल पहुंना, बेगूं तहसील अध्यक्ष देवीलाल भील, गंगरार तहसील अध्यक्ष शंकर लाल भील, चितौड़गढ़ तहसील अध्यक्ष कालूराम सहनवा, सामाजिक कार्यकर्ता नारायणी बाई, पवन कुमार गुदंली, दयाराम,चतरु लाल अडाना, नारायण खाखरिया खेड़ा, सहित विकास समिति के पदाधिकारी, समाज के पंच पटेल युवा साथी उपस्थित थे!