रिपोर्टर रामसिंह मीणा। 
बड़ी सादड़ी नगर में बुधवार को दोपहर में चोरों ने महात्मा गांधी कॉलोनी पंचायत समिति के सामने पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास अभय कुमार गांग के सुने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी करते हुए 16 तोला सोना, 3 किलो चांदी, 6 लाख नगदी चुरा कर ले गए
पीड़ित अभय कुमार द्वारा बताया गया कि बुधवार को महात्मा गांधी ऑदर्श कॉलोनी में स्थित मेरे घर पर पर कोई नहीं था। घर के मैन फाटक पर, चैनल गेट पर तथा घर के अंदर ताले लगे हुये थे
मैं हमेशा की तरह गोल चौराहा स्थित दुकान पर में और मेरा पुत्र दुकान पर थे ।तथा मेरी पत्नि व पुत्रवधु एवं पुत्री भी बाजार में कुछ खरीददारी करने के लिए आई हुई थी। पीछे से चोर ने सूने मकान का फायदा उठाकर मैन फाटक का ताला तोडकर मेरे घर में घुसे चोरों द्वारा घर में रखी अलमारी के ताले तोड़कर सामान को इधर-उधर बिखर कर घर में रखे हुए 16 तौला सोने की रकमें, तीन किलो चांदी की रकमें तथा 6 लाख रुपए रूपयें नगद निकालकर चोरी कर ले गये। जिसकी जानकारी जब मेरे पत्नि एंव मेरी पुत्रवधु व पुत्री बाजार से घर पहुंचे तो हुई। जैसे ही वह घर पहुंचे सामान बिखरा हुआ देखा फाटक का ताला टूटा हुआ देखा तो तुरंत उन्होंने मुझे फोन पर सूचना दी मैं तुरंत मौके पर पहुंचा पीड़ित अभय कुमार द्वारा बताया गया कि उसे लगभग 21 लाख रुपए की आर्थिक हानी हुई है
तुरंत घटना की जानकारी बड़ी सादड़ी पुलिस थाने में दी गई पुलिस द्वारा तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया गया। चोरों को पकड़ने हेतु पुलिस थाना बड़ी सादड़ी में मामला दर्ज कराया गया। जहां पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए महात्मा गांधी कॉलोनी में छानबीन की जा रही है. वह कॉलोनी में लगे हुए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं
















