अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। 

चित्तौड़गढ़ 9 सितंबर। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2024 के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सेमलिया के चौथपुरा गाँव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालिकाओं के साथ राजनीति, खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में देश एवं राज्य स्तर की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व के योगदान पर प्रश्नोत्तरी गतिविधि करवायी गयी। महिलाओं एवं बालिकाओ को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2024 की थीम बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना. आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता के बारे में बताते हुए साक्षरता का महत्व बताया गया। 

राजस्थान में साक्षरता दर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में साक्षरता में अंतर तथा पुरूष एवं महिला साक्षरता में आ रहे अंतर के बारे में चर्चा करते हुए आज के समय में शिक्षा की महत्वता को बताया गया। साथ ही शिक्षा से संबल मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए विभाग की शिक्षा सेतु, RS-CIT, RS-CFA, RS-CSEP योजना के बारे में जानकारी दी गयीं। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक चेताली जैन म.अ. एवं रूचिका त्रिपाठी, लक्ष्मी पालीवाल इंदिरा महिला शक्ति केंद्र एवं ग्राम साथिन एवं महिलाएं, बालिकाएं उपस्थित रहे।