रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार।
चित्तौड़गढ़, 10 सितंबर। जिले मे पिछले 24 घण्टे से जिले मे एक बार फिर बारिश का दौर जारी है। आज मंगलवार प्रातः 8 बजे तक जिले मे सबसे ज्यादा वर्षा भदेसर में 60 एमएम एवं सबसे कम भोपालसागर मे 1 एमएम बारिश दर्ज की गई।
कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम के अनुसार जिले में आज मंगलवार को प्रातः 8 बजे तक चित्तौड़गढ़ में 24 एमएम, बस्सी 02, गंगरार 17, राशमी 07, बेगूं 05, निंबाहेड़ा 06, भदेसर 60, बड़ीसादड़ी 23 एवं भोपालसागर मे 01 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।
*आज प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक वर्षा की स्थिति*
जिले में प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक चित्तौड़गढ़ एवं बस्सी में 13-13 एमएम, राशमी 44, बेगूं 32, निंबाहेड़ा एवं भोपालसागर में 1-1 एमएम, कपासन 04, भदेसर 03 एवं बड़ीसादड़ी में 10 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।
















