रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार।
चित्तौड़गढ़ 11 सितंबर। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा 13 सितंबर शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ आएंगे। वे सेंती में तेजा दशमी महोत्सव एवं किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर भू. अ. सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि राज्य मंत्री दिनांक 13 सितंबर को ब्यावर से प्रातः 09.50 बजे राजकीय कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 01.बजे जाट छात्रावास स्थल, सेंती (चितौड़गढ़) में तेजादशमी महोत्सव व भव्य मेला एवं किसान सम्मेलन में भाग लेकर सायं 03 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेगे।
















