संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन। 68 वी जिला स्तरीय साफटबाल 14 फौजी स्पोर्ट्स गोरा जी के निम्बाहेडा में आयोजित हुआ। जिसमें बालक वर्ग और बालिका वर्ग में राउमावि सिंहपुर तहसील कपासन की टीम विजेता रही।
टीम के सभी खिलाड़ियों को, टीम कोच श्री सुरेश कुमार सुरेडिया और द्वारिका प्रसाद गदिया, बंशीलाल खटीक टीम प्रभारी ,सुश्री पूनम लाटा और राजेंद्र कुमार बलाई को बहुत बहुत बधाई। साथ ही सभी खेल प्रेमी और भामाशाह और अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद। प्रधानाचार्य राउमावि सिंहपुर ने बताया कि सभी के प्रयास से टीम विजेता रही। कल समापन 9 बजे का है। उसके बाद खिलाड़ियों का लगभग 11.30 स्वागत कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक सिंहपुर में रखा गया है। सभी जनप्रतिनिधि, भामाशाह और खेल प्रेमी स्कूल में पधार कर अनुग्रहित करें। साथ ही विजय जुलूस भी समापन समारोह के बाद फौजी स्पोर्ट्स समापन समारोह स्थल से ही निकाल जाएगा।
















