आत्महत्या मामले में 3 आरोपियों पर आत्महत्या दुष्प्रेरणा का प्रकरण दर्ज।

संपादक कालूराम कुमावत। सुवासरा | युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार 30 जनवरी को रेलवे ट्रैक नाथूखेड़ी सेक्शन के पास से राहुल पिता गोविंद धाकड़ निवासी रूनिजा की लाश मिली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों गोपाल पिता परमानंद धाकड़ रूनिजा, परसराम पिता शिवलाल धाकड़, पीरूलाल पिता भवानीशंकर धाकड़ ने उसे प्रताड़ित किया था। इससे तंग आकर उसने रेलवे पटरी पर जाकर आत्महत्या कर ली थी।