तेज रफ्तार ट्रक पीछे से दूसरे ट्रक से टकराया:ड्राइवर गंभीर घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी, हाईवे बाइपास पर हुआ हादसा।

संपादक कालूराम कुमावत। नीमच| सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नीमच हाईवे बाइपास स्थित चंपी चौराहा के समीप शुक्रवार शनिवार की रात एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक आगे जा रहे दूसरे ट्रक में पीछे से जा घुसा। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक कभी करीब 1 घंटे तक केबिन में फंसा रहा जिसे बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकल गया। इस दौरान एम्बुलेंस चालक कमलेश रावत , इएमटी स्टाफ परमानंद पाटीदार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक चालक को राहगीरों की मदद से केबिन से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक राहुल पिता प्रमोद निवासी फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने शराब का भी सेवन कर रखा था। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।