कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रिज करने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आयकर विभाग के सामने जिला कांग्रेस कमेटी का विरोध एवं धरना प्रदर्शन कल।
संपादक कालूराम कुमावत।
चित्तौड़गढ़- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ द्वारा *किला रोड स्थित आयकर भवन के सामने 19 फरवरी 2024 को दोपहर 12.15 पर केंद्र सरकार की तानाशाही सरकार के खिलाफ विरोध कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह गाडन ने बताया कि मोदी सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के खातों को फ्रिज किये जिसमे क्राउड फंडिंग अभियान से जुड़े खाता भी शामिल है सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार के कार्यों के कारण देश में माहौल दूषित हो गया है मोदी सरकार बिना कारण वैद्य कांग्रेस के बैंकों के खाते फ्रीज करके अचंभित करने वाला कदम उठाया है यह कदम महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उठाया गया है जिससे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अखंडता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं ये ना केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिरता पर हमला है बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी जबरदस्त हमला है सरकार की इस कार्यवाही ने केवल हमें समान अवसर देने से वंचित करती है बल्कि उन लोन का लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर भी हमला किया है मोदी सरकार की इस घ्रणित कार्य को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी चित्तोड़गढ़ द्वारा *किला रोड स्थित आयकर विभाग के सामने दिनांक 19 फरवरी 2024 को दोपहर 12:15 पर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा* इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी करेंगे इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी, शंकर लाल बैरवा, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सदस्य, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायत राज के जनप्रतिनिधि, नगरनिकाय के जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ट एवं विभागों के पदाधिकारी एवं जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर विरोध प्रदर्शन भाग लेने का आव्हान किया कल के धरना प्रदर्शन में आप अपने साथियों सहित पधारने का कष्ट करे।