रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी नाराज ग्रामीण कानोता थाने के बाहर बैठे धरने पर, पुलिस के खिलाफ कर रहे विरोध – प्रदर्शन, गुस्साए लोगो ने सड़क पर लगाया जाम, ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, लापता बालक को ढूंढने की कर रहे मांग, 9 फरवरी को लापता हुआ था बालक, नायला की सालेरी की ढाणी निवासी आलोक शर्मा है लापता बालक। बस्सी (जयपुर ग्रामीण) कानोता थाना इलाके के नायला स्थित सालेरी की ढाणी निवासी लापता बालक आलोक शर्मा का 13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। लापता बालक का सुराग नही लगने से परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले में पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण कानोता पुलिस थाने पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी के मुताबिक बालक आलोक शर्मा 9 फरवरी को स्कूल गया था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बालक अपने घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने बालक को आस पास के इलाको में तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने बालक की गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। बालक के लापता होने के 1ए दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई। इससे परिजनों को बालक के साथ अनहोनी की आशंका से चिंता सता रही है। नाराज परिजन व ग्रामीण कानोता थाने के बाहर एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर ACP फूलचंद मीणा मौके पर पहुंचे और समझाइश की लेकिन ग्रामीणों ने अपनी मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया। फिलहाल ग्रामीण व परिजन धरने पर बैठे है।
चैनल को सब्सक्राइब करें
















