संपादक कालूराम कुमावत।
मंदसौर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 554 रेलवे स्टेशन से पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया। इसमें मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन का रिडेवलपमेंट किया जाएगा। सोमवार को मंदसौर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को वर्चुअली देखा और सुना गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर मंदसौर स्टेशन का वर्चुअली शिलान्यास किया इसके बाद राज्यसभा सांसद गुर्जर ने शिलान्यास किया। गौरतलब है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंदसौर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। भविष्य को देखते हुए बड़े स्टेशनों की तर्ज पर मंदसौर स्टेशन का भी कायाकल्प कर इसे भव्य रूप दिया जाएगा। स्टेशन पर 12 मीटर लंबे और करीब 80 से 100 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज निर्माण का होगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने वाले स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर वातावरण देने के लिए रेस्टोरेंट, शॉपिंग माल व रेस्ट हाऊस भी बनाया जाएगा। इस तरह मंदसौर स्टेशन पर करीब 15 करोड़ रुपए से निर्माण कार्य किए जाएंगे। मंदसौर स्टेशन के साथ ही प्रधानमंत्री ने गरोठ-कुरलासी स्टेशनों के मध्य (पावटी, गरोठ बोलिया रोड) तथा भवानीमंडी-धुआंखेड़ी स्टेशनों के मध्य (भैंसोदामंडी) कनेक्टिविटी का शिलान्यास भी किया।
















