संपादक कालूराम कुमावत।
सूरतगढ़ सुपर थर्मल परियोजना की आवासीय कॉलोनी के चार आवासों में हुई चोरी सहित 27 मार्च 2022 को एक ही रात में हुई दस आवासों में लाखों की चोरी व गत वर्ष 15 सितम्बर , 9 व 15 अक्टूबर को हुई करीब सात आवासों में चोरी की घटनाओं का सुराग लगाने में राजियासर पुलिस पूरी तरहां से नाकामयाब रही है। पुलिस की इस नाकामयाबी से आक्रोशित थर्मल कर्मचारियों ने सोमवार से मजबूरन आवासीय कॉलोनी मुख्यद्वार पर धरना प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरना लगाया। सोमवार सुबह विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन इंटक के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारियों व अधिकारियों ने कॉलोनी गेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए करीब एक घण्टे तक मुख्य द्वार व सड़क को जाम किया, जिसके कारण परियोजना जाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके पश्चात सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने थर्मल चौकी तक रोषमार्च निकाला। उत्पादन इंटक के प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि सोमवार को धरने का नेतृत्व इंटक के बृजलाल गोयल, नसीब सिंह व सुखजिंद्र बराड़ ने किया। थर्मल कर्मचारियों व अधिकारियों ने राजियासर पुलिस की चोरी के मामलों में बरती जा रही ढुलमुल नीति पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि बिजली उत्पादन के दौरान शिफ्ट ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के घरों में रात के समय महिलाएं व बच्चे ही होते है, ऐसे में कभी भी उनके साथ अनहोनी हो सकती है। विगत 14 जनवरी को हुई चोरी की घटना के दौरान एक महिला इंजीनियर घर में ही थी ऐसे में अगर वो बाहर आ जाती तो कोई अनहोनी हो सकती थी। थाना प्रभारी राजियासर सतीश कुमार व मुख्य अभियंता टी आर सोनी के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थगित, इंटक के नेतृत्व में शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने को देखते हुए सब क्रिटिकल मुख्य अभियंता टीआर सोनी धरनास्थल पर पहुंचे और आश्वस्त किया कि वो जिला प्रशासन को कॉलोनी में हुई चोरी की घटनाओं व लोकसभा चुनाव में 350 के करीब थर्मलकर्मियों की ड्यूटी लगने से विद्युत उत्पादन प्रभावित होने की आशंका के संबन्ध में जिला प्रशासन को अवगत करवाने श्रीगंगानगर जा रहे है। मुख्य अभियंता श्रीगंगानगर जाकर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर से इस संबंध में विस्तृत चर्चा के बाद पुलिस अधीक्षक ने राजियासर थाना अधिकारी सतीश कुमार को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए शाम 6:00 बजे थानाधिकारी राजियासर व मुख्य अभियंता धरना स्थल पर आकर सभी कर्मचारियों को अस्वस्थ किया है कि हम अति शिघर ही इन चोरों को पकड़ने का काम करेंगे तथा भविष्य में कॉलोनी में चोरी ना हो किसके सुधार के लिए पुलिस की गस्त व सेवानिवृत्ति सैनिकों को तैनात करेंगे वार्ता में प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर शर्मा, इकाई अध्यक्ष कंवरजीत सिंह, अमृतपाल चौहान, नरेंद्र सिंह सिसोदिया, बृजलाल गोयल, नेमीचंद कच्छावा, दीपक नागपाल, भूपेश प्रधान, नसीब सिंह, महावीर संचोरिया, बलिराम मेगवाल, अमरजीत सोलकी, रामकुमार, हनुमान सिंह, देवेंद्र सिंह, देवकीनंदन सहित अन्य उपस्थित रहे।
















