अवैध पेड़ों की कटाई एवं मिट्टी दोहन को लेकर ग्राम वासियों ने ज्ञापन सौंपा।

संपादक कालूराम कुमावत।

कपासन। क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मुंगाना के कल्याणपुरा ग्राम वासियों ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर गांव में हरे पेड़ों की कटाई पर रोक सहित चारागाह भूमि से अवैध मिट्टी दोहन पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा । उपखंड अधिकारी के नाम सोपे ज्ञापन में ग्राम वासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत मुंगाना के गाँव कल्याणपुरा में सण्डियारडा रेल्वे पुलिया के पास करीब 500 बीघा चरागाह भूमि हैं। उस पर सरकार द्वारा युकलीप्टीस (सफेदा), शिशम, देशी बबूल एवं कई प्रकार के पेड लगाये गये थे। जो अभी अच्छी तरह से फल फुल गये है। उनको अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटे जा रहा था, साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पेडों को काटते समय अज्ञात व्यक्तियों का पेड काटने से रोका गया जो मौके पर कुछ पेड कटे हुए हैं। तथा चरागाह भूमि में जगह जगह अवैध मिट्टी खनन कर भूमि में खड्डे कर दिये है। जिसके कारण गाँव के मैवशीयों को चराने में परेशानी आ रही है। इसी के साथ ग्राम वासियों ने उपखंड अधिकारी से अनुरोध किया की ग्राम कल्याणपुरा ग्राम पंचायत मुंगाना में चरागाह भूमि से हरे वृक्षों को काटने पर रोका जावे तथा मौका निरीक्षण करके काटने वाले व्यक्तियों को पाबन्द किया जावे तथा चरनोट भूमि में से अवैध खनन को रोका जाने हेत खनन करने वाले व्यक्ति को पाबन्द किया जाने का अनुरोध किया।