संपादक कालूराम कुमावत। 
मंदसौर| जिले के सभी थान क्षेत्रों के पुलिसकर्मी और पुलिस अधिकारियों ने बीती रात कॉम्बिंग गश्त की। इसमें निगरानीसुधा, हिस्ट्रीशीटर, गुंडे बदमाशों को तलाशी ली गई। फरार वारंटियों की धरपकड़ भी की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना शामगढ ने 2 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया। वही कॉम्बिंग गस्त के दौरान 80 स्थायी वारंटी व 71 गिरफ्तारी वारंट तामिल करवाए गए। इस तरह कुल 156 वारंट तामिल करवाए गए। कॉम्बिंग गश्त5 के दौरान मंदसौर पुलिस ने 186 निगरानी शुदा, हिस्ट्री शीटर , गुंडे बदमाशों की चेकिंग की गई। इनमे 96 हिस्ट्रीशीटर और 89 गुंडे बदमाशों की चेकिंग की गई। पुलिस ने 25 आर्म्सर एक्ट, के 2 मामलों, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5 कार्रवाई की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले में 45 गश्त पार्टियों को लगाया। इनमें 500 से अधिक पुलिसकर्मी, अधिकारियों ने कॉम्बिंग गश्त को अंजाम दिया।
















