किसान की कुएं में गिरने से मौत: खेत में काम करने के दौरान हादसा, जिला अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम।

संपादक कालूराम कुमावत।

नीमच| शहर की सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव बोरदिया कला में मंगलवार शाम को उसे समय सनसनी फैल गई। जब खेत पर काम करते समय एक युवक पीने के लिए पानी लेने कुएं पर गया। इस दौरान उसका अचानक पैर फिसल जाने से वह कुएं में जा गिरा। जिससे उसे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि कुएं में पानी भी कम था। वही युवक के कुएं में गिरते ही खेत पर काम कर रहे मजदूर कुएं की तरफ भागे व युवक को कुएं से बाहर निकाला। जिसे गंभीर हालत में नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल, मृतक युवक दिनेश पिता प्रेम चंद गायरी (26) वर्ष निवासी बोरदिया कला का रहने वाला था। मृतक के शव का बुधवार को जिला चिकित्सालय में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सपोर्ट कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।